आम

पत्तियों को मोड़ने वाला गुबरैला

Apoderus tranquebaricus

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • नोक की पत्तियों का मुड़ना, लपेट जाना और सूख जाना।

में भी पाया जा सकता है

1 फसलें

आम

लक्षण

प्रभावित होने पर पेड़ों की पत्तियाँ नोक से मुड़ जाती हैं। इस मुड़ने का कारण वयस्क गुबरैला है। गुबरैला आम के पत्तों को काटकर उन्हें आकार देता है, जिससे वे नुकीले ढक्कन की तरह रोल हो जाती हैं। ये रोल हुई पत्तियाँ मुख्य पत्तियों से जुड़ी रहती हैं। इन मुड़ी हुई पत्तियों के अंदर, गुबरैले का डिंभ पत्तियों के ऊतकों पर भोजन करता है।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

यह आम का छोटा कीट है। इसके लिए क्षतिग्रस्त पत्तियों को हाथों से तोड़ना सबसे अच्छा अभ्यास है।

रासायनिक नियंत्रण

हमेशा निवारक उपायों और जैविक या पर्यावरण के लिए अनुकूल उपचारों को एक-साथ इस्तेमाल करने पर विचार करें। इस कीट की छोटी आबादी आपके पेड़ को बड़ा नुकसान नहीं पहुँचाएगी। शोध के अनुसार, भारी आबादी के मामलों में, मोनोक्रोटोफ़ोस और एंडोसल्फ़ान जैसे कीटनाशक नुकसान को कम कर सकते हैं।

यह किससे हुआ

आम के पेड़ों को मैंगो लीफ़ ट्विस्टिंग वीविल नामक कीट के कारण नुकसान होता है। यह कीट नर्सरी और मुख्य खेत दोनों में मौजूद होता है। यह जामुन, चौलाई, कटहल, काजू, सागौन, अमरूद और नीम जैसे अन्य पौधों को भी प्रभावित करता है। साल 2023 में इसे बादाम के पेड़ों पर भी देखा गया है। कीट के जीवन चक्र में अलग-अलग चरण होते हैं: अंडे, लार्वा के पाँच चरण, प्यूपा और वयस्क। वयस्क मादा मुड़ी हुई पत्तियों के बाहरी हिस्से में एक-एक करके अंडे देती है। मादा एक चिपचिपा पदार्थ छोड़ती है जिसकी मदद से अंडे पत्ती की सतह से चिपक जाते हैं। अंडे चटक पीले रंग के होते हैं। गुबरैले का युवा और छोटा रूप, डिंभ, पीले से रंग का होता है। यह मुड़ी हुई पत्तियों के भीतर के ऊतकों पर भोजन करता है, जिससे प्रभावित पत्तियों को नुकसान होता है। वयस्क गुबरैला लंबी सी थूथनी के साथ लाल-भूरा होता है। यह आम की पत्तियों को काटकर और मोड़कर रोल कर देता है। ये रोल हुई पत्तियाँ मुख्य पत्तियों से जुड़ी रहती हैं। गर्म तापमान, अधिक बारिश और ज़्यादा नमी के कारण पत्ती मोड़ने वाले गुबरैले के आम के पेड़ों को संक्रमित करने की संभावना बढ़ जाती है।


निवारक उपाय

  • लक्षणों के लिए निगरानी करें।
  • संक्रमण के मामले में, हाथ से क्षतिग्रस्त पत्तियों को तोड़ दें।
  • गुबरैलों की तलाश करके उन्हें मसल दें।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें