सिट्रस (नींबू वंश)

विशाल स्वालोटेल कैटरपिलर

Papilio cresphontes

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • पत्तियाँ गिरना।
  • पत्तियों के बड़े हिस्से पर इल्लियों के खाने के लक्षण।

में भी पाया जा सकता है


सिट्रस (नींबू वंश)

लक्षण

खाने से नुकसान पत्तियों पर धब्बों या छेद का रूप में होता है। इल्लियों को नई पत्तियों पर भोजन करना पसंद होता है। दिखने में यह इल्ली पक्षी के मल जैसी दिखती है, जिस पर मलाई जैसी सफ़ेद धारियां होती हैं और यह एक दुर्गंध पैदा करता है। वयस्क फूलों के रस को खाते हैं।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

परजीवी कीटों, जैसे कि लेस्पेशिया रिलेयी (विलिस्टन), ब्रेकीमेरिया रोबस्टा, टेरोमेलस कैसोटिस वॉकर और टेरोमेलस वेनेसे हॉवर्ड को डालें। बेसिलस थुरिंजेंसिस से नर्सरी की पौध और नए पेड़ों को सुरक्षित करें। साबुन के पानी को पत्तियों पर स्प्रे करें। परिपक्व संतरे के पेड़ आसानी से कुछ पत्तियों के नुकसान का सामना कर सकते हैं।

रासायनिक नियंत्रण

यदि उपलब्ध हों, तो जैविक उपचार के साथ निवारक उपायों के हमेशा एक एकीकृत तरीके पर विचार करें। परिपक्व वाणिज्यिक संतरे के पेड़ लार्वा के संक्रमण का सामना कर सकते हैं, इसलिए रासायनिक नियंत्रण के तरीकों की बहुत कम ज़रूरत होती है या कोई ज़रूरत नहीं पड़ती है।

यह किससे हुआ

नुकसान विशालकाय स्वैलोटेल कैटरपिलर के खाने से होता है। मादा वयस्क अपने अंडे एक-एक करके मेज़बान पौधों की पत्तियों की ऊपरी सतह पर रखदेती हैं। अंडे आमतौर पर छोटे, गोलाकार और सफ़ेद से भूरे रंग के होते हैं। इल्ली पक्षी के मल के समान दिख सकता है, और इसका रंग भूरा और इसके शरीर के बीच में मलाईदार सफ़ेद निशान होते हैं। वयस्क तितली बहुत बड़ी होती है, जिसके पीले निशानों के साथ गहरे भूरे रंग के पंख होते हैं, और पंखों के बीच एक बड़ी क्षैतिज पीली पट्टी भी होती है। वे आमतौर पर आकार में 4 से 6 इंच के बीच होते हैं।


निवारक उपाय

  • छोटे पेड़ों पर देखे जाने पर अंडे और इल्लियों को नष्ट करें।
  • फूलों को और फल की उपज को बचाने के लिए पत्तियों से लार्वा को हाथ से हटाएं।
  • हाल ही में बाहर निकली हल्के रंग की पत्तियों की निगरानी करें क्योंकि मादा विशालकाय स्वालोटेल उन पर अंडे देना पसंद करती हैं।
  • परिपक्व संतरे के पेड़ आसानी से कुछ पत्तियों के नुकसान को झेल सकते हैं, इसलिए, जल्दी रोपाई की सिफ़ारिश दी जाती है।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें