टमाटर

पत्तागोभी का पतंगा (कैबेज मॉथ)

Mamestra brassicae

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • पत्तियों को खाने के कारण होने वाले हानि के परिणामस्वरूप अक्सर पत्तियों का कंकाल दिखने लगता है।
  • प्रवेश छिद्रों के चारों ओर और सुरंगों के साथ कीटमल देखा जा सकता है।
  • ये कैबेज मॉथ की सूंडी को फसलों के लिए विशिष्ट रूप से हानिकारक बनाता है।

में भी पाया जा सकता है

9 फसलें

टमाटर

लक्षण

पत्ता गोभी के पतंगे (कैबेज मॉथ) की सूंडियां पत्तागोभी की पत्तियों को खाने लगती हैं और गोभी के अंदर सुरंगें खोदती हैं। जैसे-जैसे वे परत को चबाने लगती हैं और रूखी-खुरदरी शिराओं को छोड़ देती हैं, अक्सर पत्तियों का कंकाल ही शेष रह जाता है। प्रथम पीढ़ी के विपरीत, अधिक सशक्त दूसरी पीढ़ी सख्त ऊतकों को चबा सकती है और न केवल पत्तियों को खाती है बल्कि पत्तागोभी के आंतरिक हिस्से के अंदर भी सुरंग बना सकती है। प्रवेश छिद्रों के चारों ओर और सुरंगों के साथ कीटमल देखा जा सकता है। ये कैबेज मोथ की सूंडी को फसलों के लिए विशिष्ट रूप से हानिकारक बनाता है।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

इस पतंगे के अण्डों को नष्ट करने के लिए ट्राइकोग्रामा के परजीवी ततैयों का प्रयोग किया जा सकता है। इस लार्वा को खाने वाले परभक्षियों की एक विविध श्रृंखला है जिसमें कुछ परभक्षी गुबरैले, येल्लो जैकेट, ग्रीन लेसविंग, मकडियाँ और पक्षी शामिल हैं। प्राकृतिक रूप से उपस्थित बेसिलस थुरिन्जिएन्सिस जीवाणु और कुछ विषाणु मिश्रणों पर आधरित उत्पादों के द्वारा सूंडियों को मारा जा सकता है और ये तब बहुत प्रभावी होते हैं जब इनका छिड़काव अच्छे-से पत्तियों की ऊपरी व निचली सतहों पर किया जाता है। ये कीटनाशक पर्यावरण को प्रभावित नहीं करते हैं। रोगजनक गोल कीड़े भी सूंडियों के विरूद्ध कारगर हो सकते हैं और उनका प्रयोग आवश्यक रूप से तब किया जाना चाहिए जब पत्ते गीले हों, उदाहरण के लिए ठंडे निष्क्रिय मौसम के दौरान।

रासायनिक नियंत्रण

अगर उपलब्ध हो, तो जैविक उपचारों के साथ रक्षात्मक उपायों वाले एक संयुक्त दृष्टिकोण पर हमेशा विचार करें। सक्रिय अवयव पायरेथ्रम, लाम्बडा-सायहेलोथ्रिन या डेल्टामेथ्रिन पर आधारित उत्पादों का उपयोग इस पतंगे की सूंडियों के विरूद्ध किया जा सकता है। पायरेथ्रम का प्रयोग कई बार और फसल काटने से एक दिन पहले तक किया जा सकता है। लाम्बडा-सायहेलोथ्रिन और डेल्टामेथ्रिन का प्रयोग अधिकतम 2 बार करने का सुझाव दिया जाता है और कटाई से पहले के सात दिनों में इसका प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

यह किससे हुआ

ये लक्षण मुख्य रूप से कैबेज मोथ की सूंडी (मामेस्ट्रा ब्रासिका) के कारण उत्पन्न होते हैं। परिपक्व लार्वा प्यूपा भूमि के भीतर जाड़े का समय बिताता है। वयस्कों में बीच-बीच में साफ़ स्थानों के साथ काले से भूरे आड़े-तिरछे उतार-चढ़ावों सहित आगे के पंख भूरे रंग के होते हैं। पीछे के पंख हल्के भूरे रंग के होते हैं। प्रकट होने के कुछ सप्ताह बाद, मादाएं पत्तियों की दोनों सतह पर ढेर के रूप में सफे़द गोलाकार अण्डे देती हैं। अण्डों से निकलने के बाद, सूंडियाँ पत्तियों में सुरंगों को खोदते हुए पत्तियों के ऊतकों को खाने लगती हैं और अंततया वे पत्तागोभी के शीर्ष भाग को खाने लगती हैं। वे स्पष्ट रूप से शरीर पर बिना किसी बाल के साथ, पीले-हरे या भूरे-हरे रंग के होते हैं। कैबेज मॉथ प्रतिवर्ष दो पीढ़ियों को पैदा करता है। वसन्त ऋतु में, इन पतंगों की पहली पीढ़ी भूमि से बाहर निकलती है, और संक्रमित पौधों पर सूंडियों को पाया जा सकता है। गर्मी के मौसम की शुरूआत के बाद आगे के समय में, दूसरी पीढ़ी दिखाई देती है।


निवारक उपाय

  • अगर उपलब्ध हों, तो इस रोग की अधिक प्रतिरोधी प्रजातियों का प्रयोग करें।
  • रोग के चिन्हों के लिए नियमित रूप से खेतों की निगरानी करें।
  • दिखाई देने पर इस पतंगे के गोलाकार अण्डों और सूंडियों को हटा दें।
  • मादाओं को अण्डों को देने से रोकने के लिए एक महीन जाली के नीचे अपनी ब्रासिका परिवार की फसलों को उगाएं।
  • पत्ता गोभी के आरंभिक विकास के दौरान जनसंख्या को उच्चतम स्तर पर पहुँचने से रोकने के लिए शीघ्र रोपण करें।
  • इस रोग के प्रति अग्रहणशील/असंवेदनशील पौधों का साथ उगाएं।
  • कीटनाशकों के नियंत्रित उपायों के द्वारा प्राकृतिक शत्रुओं की संख्या को बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
  • इन कीट-पतंगों को आकर्षित करने और बड़ी संख्या में पकड़ने के लिए फेरोमोन जालों का उपयोग करें।
  • पत्तागोभी के खेतों के पास इस रोग के प्रति संवेदनशील/ग्रहणशील पौधों का रोपण करने से बचें।
  • खर-पतवारों को हटाएं क्योंकि वे इस रोग से प्रभावित होने वाले वैकल्पिक पौधों का काम कर सकती हैं।
  • उपज प्राप्त करने के बाद प्यूपा को परभक्षियों और ठंडे तापमानों के समक्ष प्रकट करने के लिए खेत को जोतें।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें