Froggattia olivinia
कीट
पत्ती की सतह पर पीले-पीले छोटे धब्बे (धब्बेदार बदरंगपन) हो जाते हैं। बाद में पत्तियाँ भूरी होकर गिर जाती हैं। नुकसान से पेड़ों की पत्तियाँ पूरी तरह गिर जाती हैं और फल पैदावार में कमी आती है।
छोटे पैमाने पर, जैविक उपाय सफल हो सकते हैं। लेस बग के अंडों का एक परजीवी है, जिसकी जैतून के परंपरागत बागानों में उपस्थिति की संभावना नहीं होती, ख़ासतौर पर अगर ज़मीन खाली है (अंडों के परजीवी आमतौर पर फूलों का रस खाते हैं)। सफल नियंत्रण के लिए हरा लेसविंग सबसे आम शिकारी है।
रासानियक उपचार लगाते समय अगर स्प्रे से पेड़ को अच्छी तरह ढक दिया जाए, तो लेस बग को मारना आसान होता है। प्राकृतिक पायरेथ्रम (पायरेथ्रिन) और सिंथेटिक पायरेथ्रम (पायरेथ्रोइड) जैतून के लेस बग को नियंत्रित करने में प्रभावी हैं। फैटी एसिड के पोटेशियम लवण, जिसे साबुन के लवण (सोप सॉल्ट) के रूप में भी जाना जाता है, कीट के नियंत्रण में मददगार साबित हुए हैं। कुछ ऑर्गनोफॉस्फेट का उपयोग उत्पादन स्तर पर किया जा सकता है। नए लार्वा को नियंत्रित करने के लिए 10-14 दिनों के बाद दूसरी बार छिड़काव करें। कीटनाशक का उपयोग करते समय, हमेशा सुरक्षात्मक कपड़े पहनें और उत्पाद लेबल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें, जैसे कि खुराक, उपयोग समय और तुड़ाई से पहले का अंतराल। हमेशा कीटनाशक उपयोग के स्थानीय नियमों का पालन करें।
नुकसान का कारण फ़्रोगेशिया ऑलिविनिया है। क्षतिग्रस्त पत्तियों की निचली सतह पर गुच्छों में कीट के अलग-अलग चरण अक्सर एक-साथ देखे जा सकते हैं। सर्दियाँ बिताने के बाद, अंडे आमतौर पर सर्दियों के अंत या वसंत में फूटने लगते हैं। वयस्क छोटी दूरी तक उड़ सकते हैं। छोटे और वयस्क कीट के भोजन करने के कारण पत्तियों की सतह पर छोटे पीले धब्बे हो जाते हैं। जलवायु पर निर्भर करते हुए, जैतून के लेस बग की हर साल अनेक पीढ़ियाँ हो सकती हैं। विकास के मौसम के दौरान नए संक्रमण नियमित रूप से होते रहते हैं। सभी गतिशील चरणों के नुकीले और चूसने वाले मुँह के हिस्से होते हैं, इसलिए सभी चरण नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Put your product in front of farmers the moment they diagnose जैतुन का जालीनुमा कीट (लेस बग) — right when they need a solution.
Explore
Explore the live agronomic data that powers Plantix disease pages.
Discover