केला

अरंडी के पौधों की बालों वाली सूंडी (कैस्टर हैयरी कैटरपिलर)

Pericallia ricini

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • खुरचने के कारण हुई क्षति पर्णहरित से रहित हल्के भूरे रंग की पत्ती के ऊतक के रूप में प्रकट होती है।
  • खाने के कारण हुई क्षति बंद पत्तियों पर एक खिड़की जैसी आकृति के रूप में दिखाई देती है।
  • अत्यधिक संक्रमण की स्थिति में, खाने के कारण होने वाली क्षति के परिणामस्वरूप पत्ते गिरने लगते हैं।

में भी पाया जा सकता है

1 फसलें

केला

लक्षण

लार्वा के कारण क्षति होती है। आरंभिक क्षति पत्ती के ऊतक के भीतर मौजूद पर्णहरित (क्लोरोफ़िल) के लार्वा द्वारा खाए जाने के कारण होती है तथा पत्तियों पर यह खुरचने के कारण हुई नुकासन के रूप में दिखाई देती है। समय के साथ, पत्तियाँ बड़े हल्के-भूरे रंग के स्पष्ट पारदर्शी स्थानों के साथ खिड़की के आकार में खाने के तरीके को दर्शाती हैं। अत्यधिक संक्रमण की स्थिति में पत्ते झड़ जाते हैं।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

लार्वा के विकास के आरंभिक चरणों में संक्रमण को नियंत्रित करने में नीम के बीज की गुठली का रस सहायक हो सकता है। इसलिए, 1 लीटर पानी के साथ इस गुठली के रस के 5 प्रतिशत घोल को मिलाकर उपयोग में लिया जाना चाहिए।

रासायनिक नियंत्रण

हमेशा जैविक उपचारों के साथ सुरक्षात्मक उपायों के संयुक्त दृष्टिकोण पर विचार करें। अगर कीटनाशकों की आवश्यकता है, तो पत्तों के झुण्ड पर छिड़कने के लिए क्लोरपायरिफ़ोस से युक्त उत्पादों का उपयोग किया जा सकता है। यह ध्यान रखें कि इन रसायनों का मनुष्यों के साथ-साथ स्तनपायियों, मधु-मक्खियों, मछलियों और पक्षियों जैसे जीवों के स्वास्थ्य पर ज़हरीला प्रभाव होता है।

यह किससे हुआ

कैस्टर हेयरी कैटरपिलर एक निशाचर पतंगा है। इसलिए, वयस्कों को केवल शाम को देर से या रात के दौरान ही देखा जा सकता है। मोटे वयस्कों के आगे के पंख गहरे रंग के धब्बों के साथ धूसर रंग के होते हैं और पीछे के पंख गुलाबी जैसे होते हैं। लार्वा भूरे सिर के साथ काले रंग के होते हैं तथा उनके शरीर पर हर जगह लंबे भूरे रंग के बाल होते हैं।


निवारक उपाय

  • इस कीट के किसी प्रकार के चिन्ह की मौजूदी के लिए अपने पौधों या खेत की जाँच करें।
  • संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए खेत में मौजूद अण्डों, लार्वा, संक्रमित पौधों या पौधों के हिस्सों को हाथ से उठाकर नष्ट कर दें।
  • निगरानी के लिए या बड़ी संख्या में पकड़ने के लिए वयस्क कीटों को आकर्षित करने हेतु प्रकाश जालों का प्रयोग करें।
  • बड़ी मात्रा में पकड़ने के लिए, युवा कीटों को आकर्षित करने हेतु जलती हुई मशालों का प्रयोग करें।
  • संक्रमित पौधों को हटाकर और जलाकर नष्ट कर दें।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें