आलू

आलू का भृंग

Leptinotarsa decemlineata

कीट

5 mins to read

संक्षेप में

  • आलू के पत्तों पर वयस्क और लार्वा भोजन करते हैं।
  • अधिक संख्या में कीटों के होने से पत्तियाँ पूरी तरह से झड़ सकती हैं।
  • भृंग जैसे दिखने वाले लाल जैसे रंग के लार्वा के दोनों तरफ़ काले धब्बों की पंक्तियाँ दिखाई देती हैं।
  • भृंग के सफ़ेद-भूरे पिछले पंख के आवरण पर दस काली धारियाँ होती हैं।

में भी पाया जा सकता है


आलू

लक्षण

आलू भृंग के वयस्क और लार्वा पत्तियों के किनारे पर भोजन करते हैं और अंततः तने पर पत्तियाँ नहीं बचती हैं। कभी-कभी काला रिसाव देखा जा सकता है। बाहर दिखने वाले आलू के कंद भी कभी-कभी खाए जाते हैं। वयस्क अंडाकार और पीले-नारंगी रंग के होते हैं। उनकी विशेषता होती है उनकी सफ़ेद भूरी पीठ पर दस काली धारियों की उपस्थिति। सिर में एक त्रिकोणीय काला धब्बा होता है और छाती पर अनियमित गाढ़े रंग के निशान। लार्वा भृंग की तरह ही दिखते हैं और उनकी त्वचा लाल रंगे जैसी होती है और दोनों तरफ़ काले धब्बों की पंक्तियाँ दिखाई देती हैं।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

जीवाणु कीटनाशक, स्पिनोसाड, से युक्त उत्पादों से उपचार करें। कुछ लार्वा चरणों के खिलाफ़ बैक्टीरियम, बैसिलस थुरिंजियेंन्सिस, भी प्रभावी हैं। स्टिंक बग, पेरिलस बायोकुलेटस, और गोल कृमि, प्रिस्टियोनचस युनिफॉर्मिस भी भृंग पर भोजन करते हैं। परजीवी हड्डा, एडोवम पुटलेरी, और परजीवी मक्खी, माइयोफ़ेरस डोरीफ़ोरा, भी कोलोराडो आलू भृंग के नियंत्रण में मदद कर सकते हैं। कई अन्य जैविक उपचार संभव हैं।

रासायनिक नियंत्रण

यदि उपलब्ध हो, तो जैविक उपचार के साथ निवारक उपायों के एकीकृत दृष्टिकोण पर हमेशा विचार करें। कीटनाशकों को आम तौर पर आलू भृंग के खिलाफ़ इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कीट के जीवन चक्र के चलते प्रतिरोध तेज़ी से विकसित हो सकता है। पता लगाएं कि कौन-से घोल आबादी को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किए गए हैं।

यह किससे हुआ

गहरी मिट्टी में वयस्क आलू भृंग सर्दियों में, सूरज से सुरक्षित, जीवित रहते हैं। वे कोषस्थ से वसंत के दौरान उभरते हैं और युवा पौधों को खाना शुरू करते हैं। मादाएं पत्तियों के निचले हिस्से पर नारंगी, लंबे अंडाकार अंडे 20 से 60 के समूहों में देती हैं। अंडों से निकलने के बाद, लार्वा पत्तियों पर लगभग लगातार भोजन करते हैं। अपने विकास के अंत में, वे पत्तियों से गिर जाते हैं, मिट्टी में बिल खोदकर एक गोलाकार घर बनाते हैं, और पीले जैसे रंग के कोषस्थ में परिवर्तित हो जाते हैं।


निवारक उपाय

  • यदि उपलब्ध हो, तो प्रतिरोधक किस्मों का उपयोग करें।
  • लार्वा की घनी आबादी से बचने के लिए जल्दी रोपण करें।
  • भृंगों को बड़ी संख्या में पकड़ने के लिए पीले चिपचिपे जाल का उपयोग करें।
  • 45% ढलान या प्लास्टिक/जैविक पलवार या मल्च के साथ खाईयों का उपयोग करें।
  • भृंग की उपस्थिति पर निगरानी करें और उन्हें हाथ से हटाएं या पौधों को हिलाकर गिरा दें।
  • आलू भृंग को आलू को खाने से रोकने के लिए साथी फसलों का रोपण करें।
  • लेडीबग, लेसविंग और स्पाइन्ड सोल्जर जैसे फ़ायदेमंद कीड़ों की आबादी को प्रोत्साहित करें।
  • गैर-धारक पौधों के साथ चक्रीकरण करें (क्रॉप रोटेशन)।
  • कटाई के बाद, जुताई करें और खेत से पौधों के अवशेषों को हटा दें।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें