धान

धान का पतला कीट (स्लेंडर राइस बग)

Cletus trigonus

कीट

संक्षेप में

  • छोटे, भूरे से स्लेटी रंग के कीट।
  • धान पर छोटे, गहरे रंग के धब्बे।

में भी पाया जा सकता है


धान

लक्षण

आपको छोटे, चपटे शरीर वाले, भूरे से लेकर स्लेटी रंग के कीट दिखेंगे जिनके सिर के पीछे से नुकीले कंधे बाहर की ओर निकले होते हैं। कीट चावल के नए दानों और पत्तियों को चूसकर खाते हैं। इनके खाने से खास तौर पर धान पर छोटे और गहरे रंग के धब्बे बन जाते हैं। ये धब्बे धान के रूप और गुणवत्ता को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

सिफारिशें

जैविक नियंत्रण

कीटनाशक साबुन या नीम का तेल और पाइरेथ्रिन जैसे वनस्पति मुख्य रूप से युवा कीटों को कुछ हद तक नियंत्रण कर सकते हैं। स्लेंडर राइस कीट जैसे लीफ़ फ़ुटेड कीट के कई प्राकृतिक शिकारी होते हैं, जिनमें पक्षी, मकड़ियाँ और कीड़े शामिल हैं जो इनका शिकार करते हैं और उन पर परजीवी होते हैं। लीफ़ फ़ुटेड कीटों को नियंत्रित करने के लिए, आप पक्षियों के लिए आश्रय और पानी उपलब्ध कराकर इन कुदरती शिकारियों को आकर्षित कर सकते हैं और कम व्यापक प्रभाव वाले कीटनाशकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

रासायनिक नियंत्रण

यह कीट लीफ़ फ़ुटेड है, यानी इसके पैर पत्तियों के आकार के होते हैं और ऐसे कीटों के लिए कई तरह के कीटनाशक उपलब्ध हैं। हिलाने पर ये कीट उड़ जाते हैं और छिड़काव के समय पौधे से भाग सकते हैं। इसलिए, सुबह-सवेरे छिड़काव करना बेहतर होगा जब कम तापमान की वजह से ये थोड़े धीमे रहते हैं।

यह किससे हुआ

धान का पतला कीट (स्लेंडर राइस बग) चावल के साथ-साथ सोयाबीन जैसी अन्य फसलों पर हमला करता है। मादाएं चावल की पत्तियों पर एक-एक करके अंडे देती हैं। पहले युवा कीट लगभग सात दिनों में अंडे से बाहर आ जाते हैं। वयस्क कीट बनने से पहले वे पाँच चरणों से गुज़रते हैं। युवा पीढ़ी वयस्कों से छोटी होती है लेकिन वयस्कों की तरह ही दिखती है। जब सर्दियाँ गर्म होती हैं, तो ज़्यादा कीट जीवित रह पाते हैं। इसलिए, गर्म सर्दियों वाले सालों में आपको ये ज़्यादा नज़र आएंगे।


निवारक उपाय

  • अपने धान के खेत से और आसपास के इलाक़ों से घासनुमा खरपतवार हटा दें क्योंकि ये इन कीटों के रहने की जगह है।
  • जैसे ही चावल के दानें उगना शुरू होते हैं, कीट की उपस्थिति पर नज़र रखने के लिए अपने खेत में हफ़्ते में दो बार जाँच करें।
  • जब आप पौधे के पास जाँच करने के लिए जाते हैं, तो वयस्क अक्सर उड़ जाते हैं, यानी आप बस युवा कीटों को ही गिन पाएंगे।
  • इसलिए, सुबह-सवेरे जाँच करें जब मौसम थोड़ा ठंडा होता है और वयस्क थोड़े धीमे रहते हैं।
  • जाँच करते समय आप कीटों को हाथ से उठाकर कुचल सकते हैं या उन्हें साबुन के पानी से नीचे गिरा सकते हैं ताकि आबादी न बढ़ पाए।
  • ये कीट धान के हर विकास चरण में पाए जा सकते हैं।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें