टमाटर

टमाटर की पत्ती मोड़ने वाला पीला विषाणु (येल्लो लीफ़ कर्ल वायरस)

TYLCV

वाइरस

5 mins to read

संक्षेप में

  • पीली और मुड़ी हुई पत्तियां।
  • विकास का रुक जाना।
  • फलों की कम संख्या।

में भी पाया जा सकता है

1 फसलें

टमाटर

लक्षण

यदि यह अंकुरित अवस्था में पौधों को संक्रमित करता है, तो वायरस पौधे की ताज़ा पत्तियों तथा शाखाओं में विकास अवरुद्ध कर देता है, जिसकी वजह से कभी-कभी पौधा झाड़ीनुमा बन जाता है। पुराने पौधों में, संक्रमण की वजह से पौधों की अत्यधिक शाखाएं निकल आती हैं, पत्तियाँ मोटी और झुर्रीदार हो जाती हैं, और पत्तियों की सतह पर अंतःशिरा पर्ण हरित हीनता (क्लोरोसिस) हो जाती है। बीमारी के बाद के चरणों में, पत्तियाँ चमड़े जैसी हो जाती हैं और उनके हरित हीन किनारे ऊपर और भीतर की तरफ़ घूमे हुए होते हैं। यदि संक्रमण फूलों के बनने से पहले होता है, तो फलों की संख्या काफी कम हो जाती है, भले ही उनकी सतह पर कोई विशेष लक्षण न हो।

Recommendations

जैविक नियंत्रण

येल्लो लीफ़ कर्ल वायरस का कोई इलाज नहीं है। वायरस के संक्रमण या फैलाव से बचने के लिए सफ़ेदी मक्खी की आबादी को कम करें।

रासायनिक नियंत्रण

वायरस संक्रमण होने के बाद, इसका कोई इलाज नहीं किया जा सकता है। वायरस संक्रमण होने या फैलने से रोकने के लिए सफ़ेद मक्खियों की आबादी पर काबू करें। पायरेथ्रोइड परिवार के कीटाणुनाशकों को मिट्टी में डालकर या छिड़ककर अंकुरण काल में इनकी आबादी को बढ़ने से रोका जा सकता है। लेकिन, उनका अधिक उपयोग सफे़द मखियों की आबादी में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा दे सकता है।

यह किससे हुआ

यह वायरस बीजों से जुड़ा नहीं है और औज़ारों और उपकरणों के ज़रिए नहीं फैलता है। यह बेमिसिया टेबेकि प्रजातियों वाली सफे़द मक्खियों से फैलता है। ये सफे़द मक्खियाँ कई पौधों की पत्ती की निचली सतह पर अपना भोजन करती हैं और छोटे मुलायम पौधों से आकर्षित होती हैं। पूरा संक्रमण चक्र लगभग 24 घंटे में हो सकता है और उच्च तापमान के साथ सूखे मौसम में अत्यधिक होता है।


निवारक उपाय

  • प्रतिरोधी या सहनशील किस्मों का उपयोग करें।
  • सफे़द मक्खियों की सर्वोच्च जनसंख्या से बचने के लिए जल्द रोपाई करें।
  • कद्दू तथा खीरे जैसे गैर-संवेदनशील पौधों की कतारों के साथ फसल लगाएं।
  • क्यारियों को ढकने के लिए और सफेद मक्खियों को पौधों तक पहुंचने से रोकने के लिए जाल का उपयोग करें।
  • अपनी फसलों के समीप वैकल्पिक धारकों के पौधों को रोपने से बचें।
  • सफे़द मक्खियों के जीवन चक्र को तोड़ने के लिए क्यारियों या खेतों को पलवार से ढक कर रखें।
  • कीटों को बड़ी संख्या में पकड़ने के लिए चिपचिपे पीले प्लास्टिक के जाल का उपयोग करें।
  • खेत की निगरानी करें, रोगग्रस्त पौधों को हाथ से हटाएं और उन्हें खेतों से दूर दबा दें।
  • खेत में और आसपास मौजूद खरपतवार ढूंढें और उन्हें नष्ट करें।
  • फसल की कटाई के बाद सभी पौधों के मलबे को जुताई कर गहराई में गाड़ दें या उन्हें जला दें।
  • गैर-संवेदनशील फसलों के साथ फसल चक्रीकरण अपनाएं।

प्लांटिक्स डाउनलोड करें